टेनिस में भारत के रामकुमार रामनाथन और विजय सुंदर प्रशांत ने आज बॉन ओपन 2026 में डबल्स का खिताब जीता। भारतीय जोड़ी ने फ़ाइनल में इंग्लैंड के स्कॉट डंकन और स्वीडन के एडम हेइनोनन की जोड़ी को हराया।
रामकुमार के लिए इस साल का यह दूसरा एटीपी चैलेंजर खिताब है, इससे पहले उन्होंने जून में ऋत्विक बोलिपल्ली के साथ टेक्सास स्पाइन एंड जॉइंट चैलेंजर प्रतियोगिता जीती थी। 31 साल के रामकुमार अब तक अपने करियर में 13 एटीपी चैलेंजर खिताब जीत चुके हैं।
News On AIR | अगस्त 2, 2026 3:50 पूर्वाह्न
टेनिस: भारत के रामकुमार रामनाथन और विजय सुंदर प्रशांत ने बॉन ओपन 2026 में डबल्स का खिताब जीता