केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज तेलंगाना में नवनिर्मित कोमुरवेल्ली रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इससे प्रसिद्ध श्रीकोमुरवेल्ली मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को सीधी और सुगम रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
मनोहरबाद-कोथापल्ली नई रेलवे लाइन परियोजना के अंतर्गत 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस स्टेशन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उद्घाटन के बाद, केंद्रीय मंत्री ने स्टेशन पर जारी किया गया पहला टिकट खरीदा और ट्रेन में अन्य यात्रियों के साथ गजवेल तक यात्रा की।