सितम्बर 5, 2026 9:30 अपराह्न

printer

शिक्षकों को सम्मानित करना जरूरी, वे भारत को सीखने और नेतृत्व करने में मदद करते हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि शिक्षकों को सर्वोच्च सम्मान दिया जाना चाहिए क्योंकि वे भारत को सीखने और नेतृत्व करने में मदद करते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर एक लेख में उन्‍होंने कहा कि छात्रों में स्वतंत्र सोच को प्रोत्साहित करना, उनकी जिज्ञासा को जगाना, प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना और उनकी तर्कशक्ति तथा निर्णय क्षमता को निखारना शिक्षण के सबसे उपयोगी और फलदायी आयामों में से हैं।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि प्रेरणादायक शिक्षा से ही उद्यमियों, वैज्ञानिकों और रचनात्मक कलाकारों की पीढ़ियां तैयार की जा सकती हैं। उन्‍होंने कहा कि शिक्षण केवल एक पेशा नहीं बल्कि एक प्रतिज्ञा है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि जो लोग अपने आचरण और उपलब्धियों से बच्चों के लिए आदर्श बनते हैं, वे भी सीखने और प्रेरणा का एक मूल्यवान स्रोत हैं। उन्‍होंने कहा कि अच्छे शिक्षक अपने छात्रों को उनके सर्वोत्तम रूप में विकसित होने में मदद करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सामाजिक समावेश को केंद्र में रखते हुए एक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि शिक्षकों को छात्रों की ऐसी पीढ़ियों का निर्माण करना चाहिए जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को महत्व देती हों और मानवता के कल्याण के लिए काम करती हों।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला