विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने के.सी. एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ बूस्ट इलेक्ट्रिक जंप टेक-ऑफ नामक परियोजना के लिए समझौता किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा इसका उद्देश्य मानवरहित और हल्के विमान प्लेटफार्मों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाना है।
मंत्रालय ने कहा ये तकनीक छोटी हवाई पट्टियों और बेहतर परिचालन को सक्षम बनाकर, क्षेत्रीय पहुंच, आपदा राहत, चिकित्सा निकासी, मानवरहित लॉजिस्टिक्स और निगरानी अभियानों सहित कई अभियानों में सहायक होगी।