टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज- ने कल मुंबई में आयोजित 86वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में 1376 छात्रों और शोधार्थियों को डिग्री प्रदान कीं। इनमें 35 डॉक्टरेट शोधार्थी और मास्टर, बैचलर, इंटीग्रेटेड और दोहरे-डिग्री कार्यक्रमों के स्नातकों को दी गई थीं। एनालिटिक्स और सस्टेनेबिलिटी स्टडीज के पहले स्नातक बैच के छात्रों को भी डिग्री प्राप्त हुईं। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सी. एस. प्रमेश दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि थे।
News On AIR | अगस्त 23, 2026 10:43 पूर्वाह्न
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई में 86वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित