जुलाई 1, 2026 7:49 पूर्वाह्न

printer

तंजानिया के राष्ट्रपति ने ज़ांज़ीबार के विकास में भारत की भूमिका की सराहना की

तंजानिया के राष्ट्रपति हुसैन अली म्विन्यी ने कल तंजानिया में भारतीय उच्चायुक्त विश्वदीप डे के साथ भेंट में ज़ांज़ीबार के विकास में भारत की महत्‍वपूर्ण भूमिका की सराहना की। राष्ट्रपति म्विन्यी ने ज़ांज़ीबार में स्टेट हाउस में उच्चायुक्त विश्वदीप डे का स्वागत किया। उन्‍होंने विशेषकर निवेश, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी नवाचार में भारत की अहम भूमिका की सराहना की।
 
भारतीय उच्चायुक्त ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन की ओर से राष्ट्रपति म्विन्यी को जुलाई में भारत आने का निमंत्रण दिया। 
 
उच्चायुक्त ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए ज़ांज़ीबार से आईसीसीआर छात्रवृत्ति पाने वालों के ओरिएंटेशन सेशन में भी हिस्सा लिया।