तमिलनाडु आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। एक नवंबर 1956 को राज्य का गठन हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर साल यह दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर चेन्नई के म्यूजियम हॉल में सुबह दस बजे समारोह आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन तमिल विकास विभाग कर रहा है।
स्कूल शिक्षा, तमिल विकास और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री राजमोहन पांच तमिल साहित्यकारों की रचनाओं के राष्ट्रीयकरण के लिए सम्मान राशि देंगे।। वहीं, 76 विद्वानों को तमिल सेम्मल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आज शाम ग्रेटर चेन्नई नगर निगम के विभिन्न पार्कों में लोक कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
इसके अलावा, राज्यभर के कॉलेज विद्यार्थियों के लिए निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। जिला और राज्य स्तर पर पहले तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।