अगस्त 1, 2026 2:51 अपराह्न

printer

ताइपे ओपन बैडमिंटन: भारत की तन्वी शर्मा सेमीफाइनल में शानदार जीत के साथ महिला सिंगल्स के फाइनल में

ताइपे ओपन बैडमिंटन में भारत की तन्वी शर्मा ने आज सेमीफाइनल में शानदार जीत के साथ महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली। 17 साल की तन्वी ने चीनी ताइपे की हुआंग यू-हसुन को सीधे गेम में 21-17, 21-11 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। अब फाइनल में तन्वी का मुकाबला वियतनाम की वर्ल्ड नंबर 21 खिलाड़ी थुई लिन्ह गुयेन से होगा। हालांकि, उन्नति हुड्डा सेमीफाइनल में थुई लिन्ह गुयेन से 15-21, 18-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।