सितम्बर 15, 2026 8:44 अपराह्न
43
वर्ल्डस्किल्स शंघाई के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा 70 सदस्यीय दल रवाना
वर्ल्डस्किल्स शंघाई के लिए भारत के अब तक के सबसे बड़े 70 कुशल युवा प्रतिभागियों का दल आज रवाना हो गया। यह दल 22 से 27 सितम्बर तक चीन के शंघाई में आयोजित होने वाली 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में 63 कौशल श्रेणियों में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नई दिल्ली के कौशल भवन में समारोह के दौरान दल को रवाना किया। मंत्रालय ने बताया कि भारत पहली बार 11 नई कौशल श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेगा। इनमें डेंटल प्रोस्थेटिक्स, डिजिटल इंटरेक्टिव मीडिया डिजाइन, इंटेलिजेंट सि...