जून 9, 2026 8:08 अपराह्न

views 60

यूपी में तीन तलाक और एसिड हमले पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार, तीन-तलाक और एसिड हमलों से पीडि़त महिलाओं को, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्रदान करेगी। इन सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग ने विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग तीन तलाक और एसिड हमलों से पीडि़त महिलाओं के साथ ही जरूरतमंद महिलाओं का विस्तृत डेटा एकत्र कर रहा है...