अप्रैल 23, 2026 7:04 अपराह्न
93
संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर गंभीर चिंता व्यक्त की
संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं और लड़कियों के लगातार अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और विवाह पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। विशेषज्ञों ने बताया कि 2025 में, पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन से प्रभावित महिलाओं और लड़कियों में से लगभग 75 प्रतिशत हिंदू थीं, जबकि 25 प्रतिशत ईसाई थीं। अंतरराष्ट्रीय संस्थान ने चेतावनी दी है कि सज़ा का प्रावधान न होने के कारण पाकिस्तान में इस तरह की प्रथा को बढ़ावा मिल रहा है। लगभग 80 प्रतिशत घटनाएं पाकिस्तान के सिंध प्रांत मे...