जून 27, 2026 8:05 अपराह्न

views 44

पश्चिम एशिया में संघर्षविराम पर दबाव, अमेरिका और ईरान के बीच जवाबी हमले तेज

पश्चिम एशिया में पिछले चार महीने से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए दो सप्ताह पहले हुए नाजुक संघर्षविराम को गंभीर दबाव का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 48 घंटों में अमरीका और ईरान के बीच कई जवाबी हमले हुए हैं। यह तनाव बृहस्‍पतिवार को तब शुरू हुआ जब होर्मुज जलडमरूमध्य में एक वाणिज्यिक पोत पर ईरानी हमले के कारण अमरीका ने कडी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की। इसके बाद ईरान ने आज क्षेत्र में अमरीका के सैन्य ठिकानों पर रक्षात्मक हमला किया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर अंतरिम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे ...

जून 9, 2026 9:52 अपराह्न

views 46

ईरान-इजरायल संघर्ष में अस्थायी शांति के संकेत, पश्चिम एशिया में तनाव बरकरार

आज इस्राएल और ईरान के बीच प्रत्यक्ष संघर्ष में आई अस्थाई शांति कायम होती दिखी, जिससे पश्चिम एशिया में फैली बड़े पैमाने पर सीमा पार झड़पों की तत्काल वापसी की आशंकाएं कुछ हद तक कम हो गईं। हालांकि, व्यापक और स्थायी युद्धविराम की संभावनाएं अनिश्चित बनी रहीं क्योंकि अन्य मोर्चों पर, विशेष रूप से दक्षिणी लेबनान में, लड़ाई जारी रही। ईरान के सरकारी मीडिया ने हालिया झड़प में मारे गए वायु रक्षा कर्मियों के लिए तेहरान में आयोजित अंतिम संस्कार समारोहों की सूचना दी, जबकि ईरानी अधिकारियों ने दोहराया कि किसी भ...

अप्रैल 11, 2026 9:16 अपराह्न

views 100

पश्चिम एशिया में स्थायी शांति के लिए अमरीका और ईरान के बीच वार्ता जारी

पश्चिम एशिया में स्थायी शांति के लिए अमरीका और ईरान पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में वार्ता कर रहे हैं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ईरना ने बताया कि दक्षिणी लेबनान पर इस्राएल के हमलों में कमी आने और अन्य पूर्व शर्तें मान लिए जाने के बाद अमरीका, ईरान और पाकिस्तान के बीच त्रिपक्षीय वार्ता आज शुरू हुई। ईरान की तसनीम समाचार एजेंसी ने बताया कि वार्ता के एजेंडा में-प्रमुख रूप से लेबनान में युद्धविराम लागू करने, अमरीका द्वारा जब्त की गई ईरानी संपत्तियों को वापस करने और होर्मुज जल-डमरू-मध्य पर चर्चा...

अप्रैल 2, 2026 10:09 अपराह्न

views 161

इराक में किरकुक के पास हुए हवाई हमलों में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के 3 सदस्य मारे गए

इराक में किरकुक के पास हुए हवाई हमलों में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज -पीएमएफ के तीन सदस्य और इराक पुलिस के दो अधिकारी मारे गए हैं। अमरीका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर जारी टकराव से जुड़े तनाव सीमा पार तक फैल चूका हैं। पीएमएफ ने इस हमले के लिए अमरीका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। वाशिंगटन या तेल अवीव की ओर से तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई है। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि किरकुक से लगभग 105 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित मोसुल में पीएमएफ के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए एक अन्य हमले में दो इराकी...

मार्च 10, 2026 7:56 अपराह्न

views 89

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून से पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति, जिसमें ऊर्जा संबंधी मुद्दे भी शामिल थे, पर विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।

अक्टूबर 26, 2024 8:35 अपराह्न

views 36

भारत ने पश्चिम एशिया की बिगडती स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्‍यक्‍त की है

भारत ने पश्चिम एशिया की बिगडती स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्‍यक्‍त की है। इसका असर इस क्षेत्र और इसके बाहर के देशों की शांति और स्थिरता पर पड सकता है। नई दिल्‍ली ने सभी संबंधित पक्षों को संयम बरतने और संवाद तथा कूटनीति की राह अपनाने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि चल रही शत्रुता किसी के हित में नहीं है। बेगुनाह बंधक और नागरिक आबादी इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि इस क्षेत्र में भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के साथ संपर्क बनाये हुए है।