अगस्त 28, 2026 5:36 अपराह्न

views 89

दिल्ली सरकार बुजुर्गों के लिए शुरू करेगी ‘वयो आनंद’ योजना

दिल्ली सरकार राजधानी के बुजुर्ग नागरिकों के लिए ‘वयो आनंद’ योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे केंद्र विकसित किए जाएंगे जहां बुजुर्ग नागरिकों को खाली समय में आराम करने, इनडोर गेम खेलने, एक-दूसरे से मिलने-जुलने और सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध हो सके।  दिल्ली सरकार ने बताया है कि यह केंद्र सप्ताह में कम से कम पांच दिन खुले रहेंगे और प्रतिदिन न्यूनतम सात घंटे संचालित होंगे। इन केंद्रों का संचालन सुबह 7 बजे से रात 8 बजे के बीच किया जाएगा। योजना के अंतर्ग...