जून 27, 2026 6:59 अपराह्न

views 44

ब्रिटेन सरकार ने नई आव्रजन योजना की घोषणा की

ब्रिटेन सरकार ने नई आव्रजन योजना की घोषणा की है। इसके तहत पात्र शरणार्थियों को बसाने के लिए सुरक्षित और वैध उपाय तैयार किए गए है। इससे देश में अवैध रूप से रह रहे लोगों को आसानी से निर्वासन किया जा सकेगा। नई योजना के अंतर्गत सामुदायिक समूह, विश्वविद्यालय और नियोक्ता, ब्रिटेन में बसने के इच्छुक शरणार्थियों को प्रायोजित कर सकेंगे। ये व्यवस्था कनाडा के लंबे समय से चल रहे सामुदायिक प्रायोजन कार्यक्रम पर आधारित हैं। ब्रिटेन की गृह मंत्री शबाना महमूद ने कहा कि प्रस्तावित आव्रजन कानून मानवाधिकार कानूनों...

अगस्त 14, 2025 10:59 पूर्वाह्न

views 75

ब्रिटेन: पुलिस को हाई-प्रोफाइल मामलों में आरोपित संदिग्धों की जातीयता और राष्ट्रीयता की जानकारी देने पर विचार करने के लिए कहा गया

ब्रिटेन में, पुलिस को हाई-प्रोफाइल मामलों में आरोपित संदिग्धों की जातीयता और राष्ट्रीयता की जानकारी देने पर विचार करने के लिए कहा गया है। नेशनल पुलिस चीफ काउंसिल के अंतरिम दिशानिर्देश का उद्देश्य उन जगहों पर जन सुरक्षा के जोखिम को कम करना है जहां किसी घटना के बारे में बहुत अधिक भ्रामक सूचनाएं हों। यह दिशानिर्देश वार्विकशायर में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्‍कर्म के मामले में अफ़ग़ान शरणार्थी बताए जा रहे दो लोगों की पहचान अधिकारियों द्वारा छिपाए जाने के आरोप के बाद आया है।  

अगस्त 6, 2024 12:05 अपराह्न

views 62

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश में अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के लिए जिम्‍मेदार अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की है। प्रधानमंत्री शेख हसीना को कल सेना के विमान से देश छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा था। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लेमी ने कहा कि उनका देश बांग्लादेश में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक स्थिति चाहता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह से बांग्लादेश में अप्रत्याशित हिंसा में अनेक लोगों की जान गई। श्री लेमी ने सभी पक्षों से अंतरिम सरकार के तहत शांति बह...

अगस्त 4, 2024 11:44 पूर्वाह्न

views 102

इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष बढ़ने की आशंका के चलते अमरीका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा

  इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष के भीषण रूप लेने की आशंका के चलते अमरीका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से तत्काल लेबनान छोड़ने को कहा है। लेबनान में अमरीकी दूतावास ने कहा कि हालांकि कुछ एयरलाइंस ने लेबनान में अपनी उड़ानें निलंबित कर दी हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ उड़ानें अब भी उपलब्‍ध हैं और नागरिकों को लेबनान से निकलने के लिए जो भी उड़ान मिले उसे बुक कर लेना चाहिए।   क्षेत्र में संघर्ष के भीषण रूप लेने की आशंका के मद्देनजर स्वीडन ने बैरूत में सबसे पहले अपना दूतावास बंद किया। कल उसने अपने नागरि...

जुलाई 4, 2024 2:10 अपराह्न

views 104

ब्रिटेन में आम चुनावों के लिए मतदान जारी

ब्रिटेन में आज महत्वपूर्ण आम चुनावों के लिए देश भर में मतदान चल रहा है। भारतीय मानक समय अनुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ मतदान कल सुबह 02 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेगा। लाखों लोगों के वोट डालने की उम्मीद है। स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे देश भर में लगभग चालीस हजार मतदान केंद्र खोले गए। इससे पहले, कंजर्वेटिव पार्टी के 44 वर्षीय निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और लेबर पार्टी के 61 वर्षीय कीर स्टार्मर ने अपने चुनावी भाषणों के जरिये अपनी पार्टी की नीतियों को जनता के सामने रखा था। 

जुलाई 4, 2024 9:58 पूर्वाह्न

views 95

ब्रिटेन में नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए आज होगा मतदान, वोटिंग खत्म होते ही शुरू होगी मतगणना

ब्रिटेन में नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए आज लाखों मतदाता अत्यंत महत्वपूर्ण आम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा और कल सुबह 3:30 बजे तक चलेगा। मतदान सम्पन्न होने के तत्काल बाद मतगणना शुरू हो जाएगी, ताकि यह निर्णय हो सके कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मई के अंत में आम चुनाव करवाने की घोषणा की थी। 14 वर्ष से लगातार सत्ताधारी उनका उदारवादी दल आगे शासन में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहा था।   इस...