अगस्त 21, 2026 2:19 अपराह्न
219
भारत-ब्राजील के बीच दूरसंचार और आईसीटी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
भारत और ब्राजील ने दूरसंचार और सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकी-आईसीटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। दूरसंचार विभाग ने बताया कि यह समझौता ब्रिक्स आईसीटी बैठक से इतर हुआ। दूरसंचार विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह समझौता डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देगा, डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएगा। पुणे में आयोजित 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक से इतर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और...