जून 20, 2024 8:59 पूर्वाह्न

views 88

टी-20 क्रिकेट विश्व कप: सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अमरीका को 18 रन से हराया

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप के पहले सुपर-8 ग्रुप 2 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अमरीका को 18 रन से हरा दिया। 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमरीकी टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। अमरीका के लिए एंड्रीज गॉस ने सर्वाधिक नाबाद 80 रन बनाए जबकि हरमीत सिंह ने 38 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए, जबकि केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया और तबरेज़ शम्सी ने एक-एक विकेट लिया।   दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 74 और एडेन मार्करम ने 46 रन बनाए। क्विंटन...

जून 17, 2024 1:01 अपराह्न

views 93

टी-20 क्रिकेट विश्व कप: श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को और बांग्लादेश ने नेपाल को हराया

टी-20 क्रिकेट विश्व कप में सेंट लुसिया में श्रीलंका ने आज नीदरलैंड्स को 83 रन से हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की। 202 रन के लक्ष्य के जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 16 ओवर और चार गेंद में केवल 118 रन ही बना सकी।     इससे पहले नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 201 रन बनाए। चरिथ असलंका और कुसल मेंडिस ने 46-46 रनों की पारी खेली। असलंका को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।     सेंट विंसेंट में एक अन्य मैच में बांग्लादेश ने नेपाल को 21 र...

जून 17, 2024 9:25 पूर्वाह्न

views 94

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्वकप: पाकिस्तान ने आयरलैंड को तीन विकेट से हराया

  आईसीसी टी-20 विश्वकप क्रिकेट में कल रात फ्लोरिडा में पाकिस्तान ने आयरलैंड को तीन विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान और आयरलैंड दोनों पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं जबकि भारत और पहली बार खेल रहा अमरीका ग्रुप-ए से सुपर आठ में पहुंच चुके हैं। पाकिस्‍तान ने 107 रन के लक्ष्य के जवाब में 18 ओवर और पांच गेंद में सात विकेट पर 111 रन बनाए।   बाबर आजम सर्वाधिक 32 रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड की ओर से बैरी मैक्कार्थी ने तीन, कर्टिस कैंफर ने दो तथा मार्क अडैर और बेंजामिन व्हाइट ने एक-एक विकेट लिया। पाकिस...

जून 16, 2024 8:19 पूर्वाह्न

views 63

टी-20 विश्व कप: आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला स्कॉटलैंड से जबकि पाकिस्तान के सामने आयरलैंड की चुनौती

आईसीसी ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप में, आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 6 से खेला जाएगा। आज एक अन्य मुकाबला रात 8 बजे से पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच होगा।   प्रतियोगिता में कल इंग्लैंड ने डकवर्थ-लुईस नियम के अंतर्गत नामीबिया को 41 रन से हरा दिया। इंगलैंड के 126 रन के जवाब में,  नामीबिया की टीम 84 रन ही बना सकी।   टी-20 विश्व कप क्रिकेट में, कल भारत और कनाडा के बीच मैच वर्षा के कारण रद्द हो गया। मैच में एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी और दोनों टीमों को एक-एक...

जून 15, 2024 7:29 पूर्वाह्न

views 74

टी-20 विश्व कप: अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में आज भारत का मुकाबला कनाडा से 

आईसीसी टी-20 विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज भारत अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में कनाडा से खेलेगा। यह मैच फ्लोरिडा में, भारतीय समयानुसार अनुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा।      इससे पहले, कल आयरलैंड के साथ मुकाबला रद्द हो जाने के बाद, अमरीका ने सुपर आठ में जगह बना ली। यह पहला मौका है जब अमरीका सुपर 8 में पहुंचा है। भारत के बाद अमरीका ग्रुप-ए की दूसरी टीम है, जो सुपर-8 में पहुंची है। पूर्व चैंपियन पाकिस्तान और आयरलैंड सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

जून 14, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 58

टी-20 क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड ने ओमान को आठ विकेट से हराया

आई.सी.सी. टी-20 क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड ने ओमान को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्‍लैंड ने सुपर 8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।     

जून 13, 2024 11:26 पूर्वाह्न

views 76

टी-20 विश्व कप: भारत ने अमरीका को सात विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने झटके चार विकेट 

  आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने अमरीका को सात विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली है। न्यूयॉर्क में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरीका ने आठ विकेट पर 110 रन बनाए। अमरीका के लिए नीतीश कुमार ने 27 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिए।      111 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही। अमरीका के सौरभ नेत्रावलकर ने शुरुआती ओवरों में ही विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट कर दिया। इसके बाद सूर्य कुमार यादव के शानदार अर्धशतक और शिवम दुबे के साथ उनकी साझेदारी के बल पर भार...

जून 13, 2024 8:44 पूर्वाह्न

views 73

टी-20 विश्व कप: भारत ने अमरीका को 7 विकेट से हराकर सुपर- 8 में अपनी जगह पक्की की

  आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने अमरीका को 7 विकेट से हराकर सुपर- 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरीका ने 110 रन बनाए। अमरीका के लिए नीतीश कुमार ने 23 गेंदों पर सर्वाधिक 27 रन की पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिए।   111 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही। अमरीका के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर ने अपने शुरुआती ओवरों में ही विराट कोहली को शून...

जून 12, 2024 12:46 अपराह्न

views 74

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप: खराब मौसम के कारण नेपाल और श्रीलंका के बीच मैच रद्द हुआ

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में नेपाल और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला ग्रुप-डी का मुकाबला खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है। इससे श्रीलंका की सुपर आठ में जगह बनाने की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं और साथ ही नेपाल के क्वालीफाई करने पर भी खतरा मंडराने लगा है। दोनों टीमें अभी तक प्रतियोगिता में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी हैं। ग्रुप-डी में दक्षिण अफ्रीका ने शीर्ष पर रहते हुए सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर ली है। अंतिम ग्रुप मुकाबले में 17 जून को श्रीलंका का मुकाबला नीदरलैंड से होगा।

जून 12, 2024 9:04 पूर्वाह्न

views 88

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज भारत का मुकाबला अमरीका से होगा

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज शाम भारत का मुकाबला अमरीका से होगा। ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने पिछले दो मुकाबलों में अजेय रहकर मैच में उतर रही हैं। भारतीय टीम ने आयरलैंड और पाकिस्तान को हराया जबकि अमरीका ने अपने पिछले दो मुकाबलों में कनाडा और पाकिस्तान पर जीत हासिल की। भारत बेहतर रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि अमरीका दूसरे स्थान पर बना हुआ है। एक अन्य मैच में एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में ऑस्...