दिसम्बर 20, 2025 7:07 अपराह्न

views 120

आगामी टी-20 विश्वकप और न्यूज़ीलैंड श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा

आगामी टी-20 विश्वकप और न्यूज़ीलैंड टी-20 श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान और अक्षर पटेल उपकप्तान होंगे। रिंकू सिंह और ईशान किशन की टीम में वापसी हुई है। शुभमन गिल और जितेश शर्मा को टीम में जगह नहीं मिली है। न्यूज़ीलैंड के साथ टी-20 श्रृंखला 21 जनवरी से, जबकि टी-20 विश्वकप का आयोजन 7 फरवरी से होगा।

जून 29, 2024 9:15 पूर्वाह्न

views 85

टी-20 विश्व कप: फाइनल में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से, बारबाडोस में खेला जाएगा मैच

टी-20 विश्व कप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। बारबाडोस में खेले जाने वाला ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।   रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पिछले विजेता इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पराजित किया। दोनों टीमें भारत और दक्षिण अफ्रीका प्रतियोगिता में अजेय बनी हुई हैं। यह मैच भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का आखिरी मैच होगा।

जून 28, 2024 1:11 अपराह्न

views 78

आईसीसी टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने आईसीसी टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। कल रात गुयाना में हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया जिसके बाद भारत ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए।    बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में सर्वाधिक 57 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 47 रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली।   इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने तीन व...

जून 27, 2024 1:39 अपराह्न

views 88

टी-20 क्रिकेट विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज शाम भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड से होगा। यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा है। विश्वकप का फाइनल मुकाबला शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।   वहीं, आज सुबह खेले गए पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। अब शनिवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना आज होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विज...

जून 27, 2024 10:50 पूर्वाह्न

views 79

टी-20 क्रिकेट विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप में आज सुबह त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 57 रनों के छोटे से लक्ष्य को मात्र 8.5 ओवर में हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए।   इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने लगातार विकेट गंवाए। अफगानिस्तान की पूरी टीम 11.5 ओवर में मात्र 56 रनों पर ढेर हो गई। यह आईसीसी विश्...

जून 25, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 107

टी-20 विश्‍व कप: बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

पुरुषों के आईसीसी टी-20 विश्‍व कप में सेंट विंसेट के किंग्सटन में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस पद्धति से 8 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहले ही उसे टी-20 विश्‍व कप से बाहर कर दिया है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अन्‍य तीन टीम भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं। अफगानिस्तान की ओर से मध्यम तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने चार विकेट लिए। उन्हें प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।   अफगानिस्तान ने टॉस ज...

जून 25, 2024 9:09 पूर्वाह्न

views 40

टी-20 क्रिकेट विश्व कप: सुपर-8 के मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया

    आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने कल शाम सेंट लूसिया में सुपर-8 के एक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 92 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 31 रन बनाए। 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात वि...

जून 24, 2024 1:48 अपराह्न

views 69

टी-20 क्रिकेट विश्व कप: वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम

टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज सुबह एंटीगुआ में बारिश से प्रभावित एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।     पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट पर 135 रन बनाए। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 123 रन के संशोधित लक्ष्य को पांच गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।   आज सुपर-8 मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से सेंट लूसिया में खेला जायेगा।

जून 24, 2024 9:15 पूर्वाह्न

views 102

टी-20 क्रिकेट विश्वकप: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगा मुकाबला

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्वकप में आज भारत अपने सुपर-8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से सेंट लूसिया, ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी राष्‍ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले खेले जा चुके टी-20 के ऐसे 31 मैचों में भारत 19 जीत के साथ बढ़त पर है, जबकि ऑस्‍ट्रेलिया को केवल 11 मैचों में जीत हासिल हुई है और एक मैच का कोई परिणाम नहीं आया।   भारत की टीम पहले ही सुपर-8 में अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हरा चुकी है। इसलिए भारत की लगातार तीसरी जीत न केवल ...

जून 20, 2024 11:18 पूर्वाह्न

views 93

टी-20 क्रिकेट विश्व कप: सुपर-8 के ग्रुप-टू मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

  आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर-8 ग्रुप-टू के मुकाबले में इंग्लैंड ने मेजबान वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन बनाए। जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य इंग्लैंड ने 18वें ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। फिलिप सॉल्ट ने सर्वाधिक 87 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अमरीका को 18 रन से हरा दिया। 195 रन के जवाब में अमरीका की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। आज ग्र...