जून 16, 2026 9:43 अपराह्न

views 63

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ईएफआर के जल्द पुनरुद्धार और एक हजार से अधिक गोरखा युवाओं का भर्ती की घोषणा की

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि ऐतिहासिक ईस्‍टर्न फ्रंटियर राइफल्स-ईएफआर का जल्द ही पुनरुद्धार किया जाएगा और एक हजार से अधिक गोरखा युवाओं को बल में भर्ती किया जाएगा। दार्जिलिंग जिले के कुर्सियोंग में नव निर्वाचित मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करने के लिए आयोजित  जनसभा को संबोधित करते हुए, उन्‍होंने राष्ट्र की रक्षा में गोरखा सैनिकों के शौर्य और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। शुभेंदु अधिकारी ने  आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली राज्य सरकार ने ईस्‍टर्न फ...