अगस्त 21, 2026 3:52 अपराह्न
120
गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय में 189 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल-एसएसबी मुख्यालय में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जवानों को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि इससे पहले एसएसबी के कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने इनमें शामिल होना उचित नहीं समझा। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद सीमा सुरक्षा के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि औपचारिक कागजी कार्रवाई से पहले ही फोन पर बातचीत के जरिए कई कार्...