अगस्त 8, 2026 2:44 अपराह्न
52
भारत ने सूडान में स्कूलों को निशाना बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
भारत ने सूडान में शैक्षिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वालों के खिलाफ तत्काल वैश्विक कार्रवाई और कड़ी जवाबदेही की मांग की है। सूडान में संघर्ष के कारण पिछले तीन वर्षों में एक करोड 70 लाख से अधिक बच्चे स्कूल से वंचित हो गए हैं। न्यूयॉर्क में सूडान में शिक्षा की रक्षा: शांति, पुनर्स्थापन और स्थिरता में निवेश विषय पर आयोजित अरिया-फॉर्मूला बैठक में भारतीय संयुक्त राष्ट्र परामर्शदाता एल्डोस मैथ्यू पुन्नूसे ने संघर्ष क्षेत्रों में बच्चों के शिक्षा के अधिकार की रक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोह...