जून 17, 2024 9:44 पूर्वाह्न
57
सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान अत्यधिक गर्मी के कारण कई लोगों की मौत
सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान अत्यधिक गर्मी के कारण जॉर्डन के लगभग 14 नागरिकों की मृत्यु हो गई है। जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि उसके 14 नागरिक भीषण गर्मी के कारण मारे गए हैं और 17 लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। ईरानी रेड क्रिसेंट ने भी पुष्टि की है कि उसके 5 हज यात्री मारे गए हैं लेकिन उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मृतकों के शवों को दफनाने या परिजनों को भेजने के बारे में सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। सऊद...