मई 26, 2026 3:15 अपराह्न

views 232

सऊदी अरब में आज है हज यात्रा का सबसे पवित्र अराफ़ात का दिन

सऊदी अरब में वार्षिक हज यात्रा का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण दिन आज अराफ़ात का दिन है। दुनिया भर से लाखों मुसलमान जुलहिज्‍जा की नौ तारीख को मक्का के पास अराफ़ात के मैदान में इकट्ठा हुए हैं ताकि वे हज की प्रमुख रस्‍म अदा कर सकें। जायरीन अराफ़ात में अपना पूरा दिन नमाज और दुआओं में बिता रहे हैं। जायरीन निमरा मस्जिद में 'खुत्बा-ए-हज' या हज का उपदेश सुनेंगे और शाम को मुज़दलिफ़ा के लिए रवाना होने से पहले दोपहर और शाम की नमाज़ एक साथ अदा करेंगे। इस रस्‍म को हज पूरा करने के लिए अनिवार्य माना जाता है। मुज...

अप्रैल 2, 2026 8:39 अपराह्न

views 126

सऊदी अरब, तुर्कीए और इंडोनेशिया समेत कई इस्लामी देशों ने इस्राएल के नए विधेयक की निंदा की

सऊदी अरब, तुर्कीए और इंडोनेशिया समेत कई इस्लामी देशों ने इस्राएल के कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में फ़िलिस्तीनियों पर मौत की सज़ा लागू करने संबंधी नए विधेयक की निंदा की है। इन देशों ने चेतावनी दी है कि इससे क्षेत्रीय स्थिरता खतरे में पड़ सकती है। सऊदी अरब, मिस्र, जॉर्डन, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, कतर, तुर्कीए और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्त बयान जारी करके इसकी आलोचना की है। बयान में इस कानून को फ़िलिस्तीनी कैदियों के प्रति भेदभावपूर्ण बताते हुए चेतावनी दी गई है कि इससे क्षेत्र में...

नवम्बर 19, 2025 12:09 अपराह्न

views 230

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सउदी अरब को औपचारिक रूप से प्रमुख गैर-नैटो सहयोगी मनोनीत किए जाने की घोषणा की

राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप ने सउदी अरब को औपचारिक रूप से प्रमुख गैर-नैटो सहयोगी मनोनीत किए जाने की घोषणा की है। इसका उद्देश्‍य अमरीका और सउदी अरब के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करना है। सउदी अरब के युवराज मोहम्‍मद बिन सलमान के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की गई। बैठक के दौरान मोहम्‍मद बिन सलमान ने अमरीका में सउदी अरब का निवेश 600 अरब डॉलर से बढ़ाकर दस खरब डॉलर करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सउदी अरब को एफ-35 लड़ाकू जेट विमान बेचने की योजना की भी पुष्टि की। इससे सउदी अरब, इस्राइल के ब...

नवम्बर 19, 2025 10:44 पूर्वाह्न

views 101

राष्ट्रपति ट्रंप ने सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सम्मान में व्‍हाइट हाउस में रात्रि भोज का किया आयोजन

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सम्मान में व्‍हाइट हाउस में रात्रि भोज का आयोजन किया जिसमें फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी मौजूद थे। राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस ने ईस्ट रूम से दोनों देशों के अधिकारियों को संबोधित किया जहां रोनाल्‍डो भी उपस्थित थे। अपने भाषण में ट्रंप ने रोनाल्डो का ज़िक्र किया और कहा कि उन्होंने रोनाल्डो से अपने युवा बेटे को मिलवाया था।    

नवम्बर 19, 2025 7:57 पूर्वाह्न

views 172

मदीना में भारतीय तीर्थयात्रियों के साथ हुई दुखद घटना के बाद एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा सऊदी अरब 

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 17 नवंबर को मदीना में भारतीय तीर्थयात्रियों के साथ हुई दुखद घटना के बाद, भारत का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज सऊदी अरब जाएगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आंध्र प्रदेश के राज्यपाल न्यायमूर्ति एस अब्दुल नज़ीर करेंगे। प्रतिनिधिमंडल हज और उमराह मंत्रालय सहित सऊदी अधिकारियों के साथ समन्वय में पूरी सहायता प्रदान करेगा। मंत्रालय ने कहा कि श्री नज़ीर के साथ पासपोर्ट और वीज़ा विभाग के वाणिज्य दूतावास सचिव अरुण कुमार चटर्जी भी जायेंगे। प्रतिनिधिमंडल के मृतकों के अंतिम संस्कार मे...

नवम्बर 15, 2025 8:47 पूर्वाह्न

views 143

अमरीका और सऊदी अरब एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए सहमत हो सकते हैं: राष्ट्रपति ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह सऊदी अरब को लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए एक समझौते पर सहमत हो सकते हैं। अगले सप्ताह सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अमरीका जाने वाले हैं। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके बीच आर्थिक तथा रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।   पेंटागन की एक खुफिया रिपोर्ट ने संभावित एफ-35 सौदे पर चिंता जताई है और चेतावनी दी है कि अगर इसे बेचने की सम्‍भावना बढ़ती है तो चीन इस विमान की तकनीक हासिल...

अप्रैल 20, 2025 8:09 पूर्वाह्न

views 209

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अप्रैल को सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर जेद्दा जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अप्रैल को सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर जेद्दा जाएंगे। यह पिछले चार दशक में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की जेद्दा की पहली यात्रा होगी। भारत और सऊदी अरब के बीच आर्थिक, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग के क्षेत्रों में मज़बूत संबंध हैं। पिछले भारतीय प्रधानमंत्रियों की यात्राएं राजधानी रियाद तक सीमित रही हैं। जेद्दा इस्लाम की दो धार्मिक नगरी -- मक्का और मदीना का प्रवेश-द्वार भी है।    

दिसम्बर 12, 2024 8:45 पूर्वाह्न

views 135

फीफा ने घोषणा की है कि वर्ष 2034 में पुरुष फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी सऊदी अरब करेगा

अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ-फीफा ने घोषणा की है कि वर्ष 2034 में पुरुष फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी सऊदी अरब करेगा, जबकि स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को संयुक्त रूप से वर्ष 2030 में विश्‍व कप की मेजबानी करेंगे। फीफा की कल हुई बैठक में मतदान के बाद दोनों विश्व कप के लिए मेजबान देशों की पुष्टि की गई। वीडियो लिंक के माध्यम से आयोजित बैठक में सभी 211 फीफा सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विश्व कप की 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, 2030 विश्‍व कप के तीन मैच अर्जेंटीना, पैराग्वे और उरुग्वे में भी आयोज...

अगस्त 8, 2024 12:01 अपराह्न

views 68

सऊदी अरब ने तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की निंदा की

  सऊदी अरब ने तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की निंदा की है और इसे ईरान की संप्रभुता का 'घोर उल्लंघन' बताया है। इस घटना को लेकर यह सऊदी अरब की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया है। 

जुलाई 31, 2024 1:17 अपराह्न

views 96

सऊदी अरब: भारतीय मिशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने राजदूत डॉ. सुहेल खान के नेतृत्व में ताबुक प्रांत का किया दौरा 

  सऊदी अरब में भारतीय मिशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने राजनयिक पहुंच का विस्तार करने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत, राजदूत डॉ. सुहेल खान के नेतृत्व में सऊदी अरब के ताबुक प्रांत का दौरा किया। जॉर्डन की सीमा पर स्थित ताबुक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। यह भारत-मध्य-पूर्व-यूरोप कॉरिडोर के तहत मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक कॉरिडोर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है।      अपनी यात्रा के दौरान, राजदूत ने दोनों देशों के लोगों के बीच और भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्...