अगस्त 15, 2026 8:57 अपराह्न
38
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ जिले में वाहन के सड़क से फिसलकर चेनाब नदी में गिर जाने से पांच लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दाछन क्षेत्र में आज एक वाहन के सड़क से फिसलकर चेनाब नदी में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि वाहन यैनवान, डंगडरू से साउंडर की ओर जा रहा था। पुलिस दल और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव और तलाशी अभियान शुरू किया। घटनास्थल से पांच शव बरामद किए गए हैं। हालांकि, वाहन में सवार कुल लोगों की सही जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि सभी मृतक डुंगडरू स्थित पाकल दुल परियोजना में...