सितम्बर 15, 2026 8:06 अपराह्न

views 79

छह राज्यों ने यमुना के अविरल प्रवाह के लिए किशाऊ बहुद्देशीय परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए

देश के छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आज यमुना नदी का अविरल प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए किशाऊ बहुद्देशीय परियोजना समझौते पर हस्‍ताक्षर किए। ये राज्य हैं - उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली। इस समझौते पर नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हस्‍ताक्षर किए गए। इस अवसर पर श्री शाह ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि यह परियोजना पूरी होने पर इतिहास का महत्‍वपूर्ण अध्‍याय बन जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किशाऊ परियोजना को राष्‍ट्रीय परियोजना...