जुलाई 8, 2026 4:06 अपराह्न
1.9K
राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और मानव तस्करी मामले का लिया संज्ञान
राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के श्री गंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और मानव तस्करी मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने श्री गंगानगर के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को 15 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आयोग ने व्यापक और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, चिकित्सा अधिकारियों और फोरेंसिक एजेंसियों सहित सभी संबंधित एजेंसियों को प्रभावी समन्वय के साथ मिलकर काम करने को कहा है। आयोग ने विशेष जांच दल द्वारा की गई जांच...