जुलाई 27, 2026 3:48 अपराह्न

views 23

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने सीआरपीएफ के सभी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के सभी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि अनुकरणीय साहस, अटूट समर्पण और उच्चतम पेशेवर मानकों के साथ, सीआरपीएफ ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा की रक्षा में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने वीर जवानों के शौर्य, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति अटूट निष्ठा को सलाम करता है।     श्री मोदी...