अप्रैल 8, 2024 8:19 अपराह्न

views 63

   छत्तीसगढ़ रायपुर की शुभा मिश्रा ने जूट फ्रेब्रिक के उपयोग से गहने बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया

छत्तीसगढ़ रायपुर की शुभा मिश्रा ने जूट फ्रेब्रिक के उपयोग से चौदह हजार आठ सौ पचास गहने बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि के लिए ‘मेरा साथी जनसेवा संस्था‘‘ ने कल रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शुभा मिश्रा को सम्मानित किया। इस मौके पर आकाशवाणी के सेवानिवृत्त उद्घोषक परेश राव, पुलिस अधिकारी और पंडवानी गायिका तरूणा साहू, शिखा विकास चौबे और पायल विशाल को भी सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि शुभा मिश्रा आकाशवाणी केन्द्र रायपुर में छत्तीसगढ़ी समाचार वाचिका भी है।...

अप्रैल 8, 2024 7:49 अपराह्न

views 34

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में समीक्षा बैठक की

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर संसदीय क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर श्रीमती कंगाले ने सभी अधिकारियों को लोकसभा चुनाव को आपसी समन्वय से निष्पक्ष, पारदर्शी और बाधारहित तरीके से संपन्न कराने  के निर्देश दिए। श्रीमती कंगाले ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्त...

अप्रैल 8, 2024 7:45 अपराह्न

views 71

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आयोजित भोरमदेव महोत्सव संपन्न

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आयोजित भोरमदेव महोत्सव संपन्न हो गया। समापन समारोह में कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव और जिला न्यायाधीश सत्यभामा दुबे भी शामिल हुईं। महोत्सव के समापन के पूर्व भोरमदेव मंदिर में सुबह भगवान शिव का विधिवत महाभिषेक, रूद्राभिषेक और विशेष आरती की गई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति, बैगा नृत्य, सारेगामपा की विजेता गायिका इशिता विश्वकर्मा और उनकी टीम ने गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुति दी।

अप्रैल 8, 2024 7:35 अपराह्न

views 62

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत नाम वापसी के बाद 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद इकतालीस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन आज राजनांदगांव से चार और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने अपना नाम-निर्देशन पत्र वापस लिया। वहीं, कांकेर लोकसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इस सीट पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, राजनांदगांव में पन्द्रह और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से सत्रह प्रत्याशी चुनाव मैदान मे...

अप्रैल 8, 2024 7:30 अपराह्न

views 67

लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज भिलाई स्थित शासकीय इंदिरा गांधी वैशाली नगर महाविद्यालय में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। साथ ही लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया। उधर, मुंगेली में “शत-प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान“ कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने बैनर, पोस्टर और रोचक नारों के साथ रैली निकाली। इसके अलावा स्कूली बच्चों...

अप्रैल 8, 2024 7:22 अपराह्न

views 64

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेरा ने रायपुर में कहा– केन्द्र की भाजपा सरकार उद्योगपति हितैषी है

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेरा ने आज राजधानी रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार उद्योगपति हितैषी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने में नाकाम रही है।     

अप्रैल 8, 2024 7:17 अपराह्न

views 74

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा — देश के हर आदिवासी परिवार का जीवन बेहतर बनाना ही मोदी की गारंटी है

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के हर आदिवासी परिवार का जीवन बेहतर बनाना ही मोदी की गारंटी है। आज छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के छोटे आमाबाल गांव में आयोजित भाजपा की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों का सपना ही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाना और देश के हर परिवार को समृद्ध बनाना ही उनका लक्ष्य है। श्री मोदी ने कहा कि पिछले दस साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाईं। केंद्र सरक...

अप्रैल 5, 2024 9:05 अपराह्न

views 72

भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वीडियो एडिट कर प्रचारित करने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

भारतीय जनता पार्टी ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वीडियो एडिट कर उसे प्रचारित करने के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष जयंती पटेल और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री के बीते तीन अपै्रल को महासमुंद में दिए गए भाषण में छेड़छाड़ कर राजनांदगांव के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए वोट देने की अपील करते हुए दिखाया गया, जो न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि आचार संहिता का उल्लंघन भी है। उ...

अप्रैल 5, 2024 8:55 अपराह्न

views 39

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बालोद में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज ने आज बालोद में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अनिला भेंडिया, विधायक कुंवर सिंह निषाद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संतराम नेताम और कांकेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बीरेश ठाकुर उपस्थित थे। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिव डॉक्टर चंदन यादव ने आज रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर वार रूम के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ...

अप्रैल 5, 2024 8:52 अपराह्न

views 81

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव इंजीनियर रवि पांडेय अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव इंजीनियर रवि पांडेय अपने सहयोगी और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। गौरतलब है कि इंजीनियर रवि पांडेय जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले हैं। वे कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रदेश में टॉपर रहे हैं।