अक्टूबर 16, 2024 7:44 अपराह्न
101
छत्तीसगढ़ : रायपुर जिले के खमतराई में 11 एकड़ सरकारी जमीन की खरीदी-बिक्री के मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
छत्तीसगढ़ : रायपुर जिले के खमतराई में ग्यारह एकड़ सरकारी जमीन की खरीदी-बिक्री के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, एक आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है। इस जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बीते रविवार को कार्रवाई की थी।