अगस्त 28, 2026 9:19 अपराह्न

views 43

प्रधानमंत्री मोदी कल उज़्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान के चार दिवसीय दौरे पर होंगे रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से उज़्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शफकत मिर्ज़ियोयेफ के निमंत्रण पर उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचेंगे। यह प्रधानमंत्री का उज़्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा गया है कि दो दिवसीय यात्रा के दौरान, श्री मोदी भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत...