नवम्बर 14, 2024 9:09 अपराह्न

views 57

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि देश सही मायने में तब विकसित बनेगा जब जनजातीय लोग भी विकसित बनेंगे। जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के लोगों की तीव्र गति से प्रगति राष्ट्र की प्राथमिकता है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि देश चाहता है कि जनजातीय समुदायों की सदियों पुरानी पहचान बरकरार रहे और साथ ही वे आधुनिक विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहें। #BirsaMunda150 || जनजातीय लोगों के जीवन को बेहतर होता देखकर मुझे खुशी होती है...

नवम्बर 14, 2024 9:06 अपराह्न

views 48

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्र के नाम देंगी संदेश

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्‍या पर आज शाम आठ बजे राष्‍ट्र के नाम संदेश देंगी। आकाशवाणी का दिल्‍ली केंद्र, राष्‍ट्रपति के संदेश का इंद्रप्रस्‍थ, आकाशवाणी लाइव न्‍यूज 24x7,  एफएम गोल्‍ड और एफ एम रैनबो चैनलों पर प्रसारण करेगा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कल देश भर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस दिन देश के इतिहास और संस्‍कृति में जनजातीय समुदाय के योगदान को सम्‍मान दिया जाता है। राष्‍ट्रपति के संदेश का कल सुबह 8 बजकर 45 मिनट और शाम 5 बजकर 30 मिनट पर सभी प्राइमर...

नवम्बर 5, 2024 7:00 अपराह्न

views 70

देश को न्‍यायपूर्ण और निष्‍पक्ष समाज की ओर ले जाने के लिए न्‍याय प्रणाली को मजबूत करना होगा- राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि देश को न्‍यायपूर्ण और निष्‍पक्ष समाज की ओर ले जाने के लिए न्‍याय प्रणाली को मजबूत करना होगा। राष्‍ट्रपति ने आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के तीन प्रकाशनों का विमोचन करने के बाद यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने भारतीय मूल्‍यों और वास्‍तविकता पर आधारित विधि व्‍यवस्‍था विकसित की है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि समानता और समान न्‍याय का आदर्श हमारी न्‍याय व्‍यवस्‍था के लिए मार्ग दर्शक सिद्धांत होना चाहिए। उन्‍होंने प...

अक्टूबर 24, 2024 7:04 अपराह्न

views 72

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। वे कल एम्स, रायपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति एनआईटी, रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।     राष्ट्रपति शनिवार को आईआईटी, भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी। वे रायपुर में दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस और आयुष यूनिवर्सिटी ऑफ़ छत्तीसगढ़ के तीसरे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

अक्टूबर 19, 2024 6:37 अपराह्न

views 66

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों -अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद मलावी से नई दिल्ली के लिए रवाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों -अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद मलावी से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं।

अक्टूबर 18, 2024 10:22 अपराह्न

views 57

राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने मलावी के राष्‍ट्रपति लजारस चाकवेरा के साथ की द्विपक्षीय बैठक

राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने आज मलावी के राष्‍ट्रपति लजारस चाकवेरा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। राष्‍ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता भी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन अफ्रीकी देशों की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन लिलोंग्वे में मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा के साथ द्विपक्षीय बैठक कर रही हैं।#Malawi | #DroupadiMurmu pic.twitter.com/4NwqvTSFSW — आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) October 18, 2024 इस अवसर पर कला और संस्‍कृति, खेल, युवा मामले और फार्मा के क्षेत्र में चार समझौता ज्ञा...

अक्टूबर 17, 2024 7:42 अपराह्न

views 75

भारत और मलावी के बीच वाणिज्यिक संबंध ऐतिहासिक हैं- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारत और मलावी के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं। मलावी के लिलोंग्वे में भारत-मलावी व्यापार सम्मेलन में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत 1964 में मलावी की स्वतंत्रता के तुरंत बाद उसके साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले पहले देशों में से एक था। उन्‍होंने कहा कि दोनो देश सौहार्दपूर्ण और बहुत ही मजबूत आर्थिक संबंध सांझा करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और मलावी के बीच वाणिज्यिक संबंध ऐतिहासिक हैं। भारत वर्तमान में मलावी का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक...

अक्टूबर 16, 2024 7:39 अपराह्न

views 82

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मॉरिटानिया पहुंचीं

  तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में एक दिन की यात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मॉरिटानिया पहुंचीं। मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद औलद ग़ज़ौनी ने नौआकचॉट-ओउमटौन्सी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मु का मॉरिटानिया में भारतीय प्रवासियों के साथ विभिन्न द्विपक्षीय बैठकें और बातचीत करने का कार्यक्रम है।  

सितम्बर 28, 2024 8:59 अपराह्न

views 83

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शाम सिकन्‍दराबाद के राष्‍ट्रपति निलयम में पहले भारतीय कला महोत्‍सव का उद्घाटन किया

    राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शाम सिकन्‍दराबाद के राष्‍ट्रपति निलयम में पहले भारतीय कला महोत्‍सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने कहा कि देश की समृद्ध संस्‍कृति को संरक्षित और बढावा देने की हमारी सम्मिलित जिम्‍मेदारी है। उन्‍होंने कहा कि लोक नृत्‍य, संगीत, कला और पारम्‍परिक पोषाक जैसे पूर्वोत्‍तर राज्‍यों की सांस्‍कृतिक विविधता देश की विरासत है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारतीय कला महोत्‍सव क्षेत्र के समुदायों और परम्‍पराओं के साथ नागरिकों को अवगत कराने का एक प्रयास है।     राष...

सितम्बर 25, 2024 8:37 अपराह्न

views 78

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को हैदराबाद के बोलारम में राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन करेंगी  

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को हैदराबाद के बोलारम में राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। यह महोत्सव देश के पूर्वोतर राज्यों--असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है।     आज वहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति भवन की विशेष कार्याधिकारी स्वाति साही ने कहा कि 29 सितम्‍बर से छह अक्‍तूबर तक आयोजित इस महोत्सव में पूर्वोतर क्षेत्र की जीवंतता को प्रदर्शित किया जाएगा।     उत्...