अप्रैल 30, 2026 10:04 अपराह्न

views 149

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर लोगों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि यह पवित्र दिन भगवान बुद्ध के पृथ्वी पर आगमन, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की ऐतिहासिक घटनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि करुणा, अहिंसा, शांति और ज्ञान के उनके शाश्वत संदेश संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि अनेक चुनौतियों का सामना कर रही आज की दुनिया में भगवान बुद्ध की शिक्षाएं सभी को शांति, सहिष्णुता और आपसी सद्भाव के मार्ग पर चल...

जनवरी 12, 2026 10:10 अपराह्न

views 112

राष्ट्रपति मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। ये त्यौहार  कल और बुधवार को मनाए जा रहे हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  ने कहा कि ये त्यौहार देश की समृद्ध कृषि परंपराओं का प्रतीक हैं और राष्ट्रीय एकता की भावना को दर्शाते हैं। उन्‍होंने कहा कि ये त्यौहार भारत की जीवंत और विविध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करते हैं।     द्रौपदी मुर्मु ने यह भी कहा कि ये अवसर देश के किसानों की कड़ी मेहनत और समर्पण को सलाम कर...

दिसम्बर 20, 2025 7:52 अपराह्न

views 80

राष्ट्रपति: करुणा, सहिष्णुता, आपसी सम्मान और सामूहिक उत्तरदायित्‍व आधुनिक विश्व का आधार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि करुणा, सहिष्णुता, आपसी सम्मान और सामूहिक उत्तरदायित्‍व के मूल्य अतीत के आदर्श मात्र नहीं हैं, बल्कि वे एक मजबूत और सामंजस्यपूर्ण आधुनिक विश्व के लिए आवश्यक आधार हैं। तेलंगाना के हैदराबाद में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए आधुनिक शिक्षा को नैतिक ज्ञान के साथ और नवाचार को पर्यावरणीय दायित्‍व के साथ जोड़ना आवश्यक है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के कौशल और ज्ञान पर ही नहीं, बल्कि उनकी सत्यनिष्ठा और प्रयोजनमूलकता पर भी निभर करे...

दिसम्बर 12, 2025 10:37 पूर्वाह्न

views 143

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश में हुई बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के माध्यम से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों ...

दिसम्बर 11, 2025 9:59 अपराह्न

views 180

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति सी.पी. और प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश सड़क हादसे में हुई लोगों की मृत्‍यु पर दुख व्‍यक्‍त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में हुए सड़क हादसे में हुई लोगों की मृत्‍यु पर दुख व्‍यक्‍त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उपराष्ट्रपति सी० पी० राधाकृष्‍णन ने भी इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हादसे में घायल हुए लोगों स्‍वस्‍थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने प्रधानम...

नवम्बर 22, 2025 1:56 अपराह्न

views 89

सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठा रही है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए लोगों के कौशल और क्षमताओं का उपयोग किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने आज आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी के प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा की शताब्दी के उपलक्ष्य में एक विशेष सत्र को संबोधित किया। उन्होंने साईं कुलवंत हॉल में श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा कि आध्यात्मिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, निजी क्षेत्र और नागरिकों के स...

नवम्बर 16, 2025 8:42 पूर्वाह्न

views 104

चिली में आज राष्ट्रपति पद के लिए मतदान

चिली में आज राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा। राष्‍ट्रपति के लिए सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन का मुकाबला दक्षिणपंथी दावेदारों से होगा। देश में बढ़ती अपराध दर और बढ़ते आव्रजन तथा वामपंथी राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक की नीतियों से असंतोष बढ गया है। ऐसे में कुछ विश्लेषकों का अनुमान है कि मतदाता चिली के लिए एक अलग दिशा चुनेंगे। चिली के कानून के अनुसार, किसी भी उम्मीदवार को आधे से ज़्यादा वोट नहीं मिलने पर दोनों प्रमुख उम्मीदवारों के बीच 14 दिसंबर को एक दूसरे चरण का चुनाव होगा। चुनाव प्रक्रिया में तीन प्रमुख...

नवम्बर 15, 2025 8:25 पूर्वाह्न

views 113

चिली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान कल

चिली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल मतदान होगा। चुनाव में सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन का मुकाबला दक्षिणपंथी दावेदारों से होगा। यह चुनाव देश की विधायिका को भी नया रूप देगा। राष्ट्रपति पद के लिए आठ उम्मीदवार दौड़ में हैं। अनुमान है कि पहले दौर में कोई भी उम्मीदवार 50 प्रतिशत से अधिक मत हासिल नहीं कर पाएगा। इसलिए, शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच 14 दिसंबर को दूसरा दौर  होने की उम्मीद है। चिली का कानून मतदान से पहले के 15 दिनों में जनमत सर्वेक्षणों के प्रकाशन पर रोक लगाता है। उपलब्ध अंतिम सर्वेक्षणों में स...

अक्टूबर 15, 2025 8:58 अपराह्न

views 687

मेडागास्कर: माइकल रैंड्रियनिरिना ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने की घोषणा की

मेडागास्कर के सैन्य नेता माइकल रैंड्रियनिरिना ने घोषणा की है कि वह जल्द ही राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना को अपदस्थ करने वाले तख्तापलट का नेतृत्व किया था। सेना ने नेशनल असेंबली को छोड़कर सभी संस्थाओं को भंग कर दिया और नए चुनाव कराने से पहले दो साल तक एक संक्रमणकालीन सरकार के साथ मिलकर शासन करने का वादा किया।   कैपसैट की विशिष्ट इकाई के पूर्व कमांडर रैंड्रियनिरिना ने 2009 के तख्तापलट में भूमिका निभाई थी जिसने राजोइलिना को सत्ता दिलाई थी, लेकिन हाल ही में उन्...

अक्टूबर 15, 2025 5:06 अपराह्न

views 111

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत रत्न, प्रख्यात वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर याद किया। सोशल मीडिया पर एक संदेश में, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने डॉ. कलाम को एक दूरदर्शी वैज्ञानिक, एक प्रेरक नेता और सच्चा देशभक्त बताया।   उन्होंने कहा कि उनकी विनम्रता, करुणा और छात्रों के साथ निरंतर संवाद ने उन्हें पीढ़ियों तक प्रिय बनाया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि अपने शब्दों और कार्यों से, डॉ. कलाम ने ...