अप्रैल 18, 2026 7:16 अपराह्न

views 80

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार अभियान तेज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी-भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में रैलियों को संबोधित किया। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में रैली की, जबकि दिलीप घोष ने खड़गपुर में जनसभा को संबोधित किया। भाजपा नेताओं ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस-टीएमसी पर कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उत्तर प्रदेश के म...