अगस्त 6, 2026 7:47 अपराह्न
50
पीओजेके में मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर - पीओजेके में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की कार्रवाई से मानवाधिकारों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पिछले एक दशक में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने जबरन गायब किए जाने, अत्यधिक बल प्रयोग, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक और कब्जे वाले क्षेत्र में जवाबदेही की कमी पर बार-बार चिंता व्यक्त की है। 27 जुलाई को पीओजेके में तथाकथित विधायी चुनावों के पहले दिन रावलकोट में हिंसक झड़पें हुईं। संयुक्त अवामी कार्रवाई समिति ...