मई 30, 2026 4:53 अपराह्न

views 77

प्रधानमंत्री-सेतु योजना के तहत विशाखापत्तनम आईटीआई क्लस्टर की पहली एसआईपी को मंजूरी

राष्ट्रीय संचालन समिति-एन एस सी ने प्रधानमंत्री-सेतु योजना के तहत आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम आईटीआई क्लस्टर के लिए आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया नामक एक निजी कंपनी द्वारा प्रस्तुत महत्‍वपूर्ण निवेश योजना - एस आईपी को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार क्षमता परिवर्तन -प्रधानमंत्री-सेतु योजना के तहत स्वीकृत होने वाली पहली एसआईपी है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश इस योजना के तहत उद्योग साझेदारी को क्रियान्वित करने वाला पहला राज्य बन गया है। यह मंजूरी कौशल विकास और उद्यमिता म...