अप्रैल 18, 2026 9:47 अपराह्न

views 65

23 मार्च से अब तक 17.25 से अधिक 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

सरकार ने आज कहा कि पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति को देखते हुए समन्वित उपायों के  जरिए प्रमुख क्षेत्रों में तैयारी और निरंतरता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देशभर में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। एलपीजी वितरण केंद्रों पर किसी भी कमी की सूचना नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए पूरे देश में कल ढाई हजार से अधिक छापे मारे गए और 750 से अधिक स...