जून 24, 2026 5:38 अपराह्न

views 37

दिल्ली: लोक निर्माण विभाग मंत्री परवेश साहिब सिंह ने मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की

मानसून के आगमन को देखते हुए राजधानी दिल्ली में तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आज कीर्ति नगर और मोती नगर में चल रही मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि राजधानी में नालों की डी-सिल्टिंग का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीँ सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बताया कि इस वर्ष डी-सिल्टिंग अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गयी है। विभाग ने कहा कि इस वर्ष लगभग 30 लाख मीट्...