अगस्त 6, 2026 8:19 अपराह्न
69
संसद ने विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2026 किया पारित
संसद ने विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2026 आज पारित कर दिया। राज्यसभा ने चर्चा के बाद विधेयक को लोकसभा को लौटा दिया। लोकसभा पहले ही विधेयक पारित कर चुकी थी। विधेयक में 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान कुछ सेवाओं पर स्वीकृत राशि से अधिक खर्च की गई राशि को पूरा करने के लिए भारत की संचित निधि से धन के विनियोजन का प्रावधान है। सरकार ने कुछ अतिरिक्त व्यय को पूरा करने के लिए 54 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि मांगी है। यह राशि ऋण चुकाने पर खर्च की जाएगी। विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए...