जून 27, 2026 6:34 अपराह्न
26
प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय में पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन
प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय में आज पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन और विरासत से जुडी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने इस प्रदर्शनी का उदृघाटन किया। इस प्रदर्शनी में श्री नरसिम्हा राव के महत्वपूर्ण राजनीतिक सफर से जुड़े दुर्लभ चित्र, आधिकारिक दस्तावेज, भाषण, पत्राचार और अन्य सामग्री दिखाई गई है। इसमें देश के आर्थिक परिदृश्य में बदलाव करने वाले उदारीकरण, नि...