अगस्त 14, 2025 7:25 अपराह्न

views 80

उत्तर रेलवे प्रधान कार्यालय की कार्मिक शाखा में “हर घर तिरंगा” अभियान का आयोजन

उत्तर रेलवे ने आज अपने प्रधान कार्यालय की कार्मिक शाखा में "हर घर तिरंगा" अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाया गया और सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और गर्व को प्रकट किया। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा ने तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि हर भारतीय के भीतर देशभक्ति की भावना को जागृत करने का सशक्त माध्यम है। उत्तर रेलवे ने इसका...

जून 21, 2024 8:25 अपराह्न

views 78

उत्‍तर रेलवे ने यात्रियो की सुविधा और अतिरिक्‍त भीड-भाड को कम करने के लिए ग्रीष्‍मकालीन स्‍पेशल रेलगाडी चलाने का निर्णय लिया

  उत्‍तर रेलवे ने यात्रियो की सुविधा और अतिरिक्‍त भीड-भाड को कम करने के लिए अम्‍बाला और सहरसा के बीच ग्रीष्‍मकालीन स्‍पेशल रेलगाडी चलाने का निर्णय लिया है। यह रेलगाडी सोमवार को अम्‍बाला कैंट से शाम के 7 बजकर 45 मिनट पर सहरसा के लिए प्रस्‍थान करेगी जो बुधवार को प्रात चार बजकर 15 मिनट पर पहुचेगी। रास्‍ते में यह रेलगाडी सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, रक्‍सौल, दरभंगा, समस्‍तीपुर और खगडिया जक्‍शन पर रूकेगी। यह रेलगाडी सिर्फ एक ही फेरा लगाएगी और इसमे शयनयान और सामान्‍य डिब्‍बे होंगे।