जून 21, 2024 8:25 अपराह्न | Northern Railway | summer special trains

printer

उत्‍तर रेलवे ने यात्रियो की सुविधा और अतिरिक्‍त भीड-भाड को कम करने के लिए ग्रीष्‍मकालीन स्‍पेशल रेलगाडी चलाने का निर्णय लिया

 

उत्‍तर रेलवे ने यात्रियो की सुविधा और अतिरिक्‍त भीड–भाड को कम करने के लिए अम्‍बाला और सहरसा के बीच ग्रीष्‍मकालीन स्‍पेशल रेलगाडी चलाने का निर्णय लिया है। यह रेलगाडी सोमवार को अम्‍बाला कैंट से शाम के 7 बजकर 45 मिनट पर सहरसा के लिए प्रस्‍थान करेगी जो बुधवार को प्रात चार बजकर 15 मिनट पर पहुचेगी। रास्‍ते में यह रेलगाडी सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, रक्‍सौल, दरभंगा, समस्‍तीपुर और खगडिया जक्‍शन पर रूकेगी। यह रेलगाडी सिर्फ एक ही फेरा लगाएगी और इसमे शयनयान और सामान्‍य डिब्‍बे होंगे। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला