नवम्बर 29, 2024 7:41 अपराह्न
81
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर आज शाम भुवनेश्वर पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर आज शाम भुवनेश्वर पहुंचे। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार ओडिशा को बहुत प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनते ही माताओं-बहनों के लिए सुभद्रा योजना जैसे कई बड़े कदम उठाए गए हैं। यह योजना महिला सशक्तीकरण की पहचान बनेगी। उन्होंने विकास की गति को रोकने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी दलों को संविधान में कोई आस्थ...