जनवरी 6, 2025 9:31 अपराह्न

views 80

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्चुअल माध्‍यम से नवनिर्मित जम्मू रेल मंडल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्‍यम से नवनिर्मित जम्मू रेल मंडल का उद्घाटन किया। श्रीनगर-कटरा रेल लाइन के लोकार्पण से जम्‍मू कश्‍मीर और आसपास के क्षेत्र को महत्‍वपूर्ण लाभ होगा। The launch of rail infrastructure projects in Jammu-Kashmir, Telangana and Odisha will promote tourism and add to socio-economic development in these regions. https://t.co/Ok7SslAg3g — Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2025 हमारे संवाददाता ने बताया है कि जम्मू में नए रेल डिवीजन के उद्घाटन समारोह को स...

जनवरी 6, 2025 7:42 अपराह्न

views 170

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। श्री मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह विशाखापत्तनम के पास पुदीमदका में अत्याधुनिक एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ग्रीन हाइड्रोजन हब परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जो राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत पहला ग्रीन हाइड्रोजन हब है। इस परियोजना में लगभग एक लाख 85 हजार करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। प्रधानमंत्री राज्य में 19 हजार पांच स...

जनवरी 3, 2025 10:03 अपराह्न

views 111

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्‍ली में शतरंज चैम्पियन कोनेरू हम्‍पी और उनके परिवार से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में शतरंज चैम्पियन कोनेरू हम्‍पी और उनके परिवार से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कोनेरू हम्‍पी को एक खेल आइकॉन और आकांक्षी खिलाडियों के लिए उन्‍हें प्रेरणास्रोत बताया। उन्‍होंने कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता और दृढता पूरी तरह स्‍पष्‍ट दिखती है। श्री मोदी ने कहा कि उन्‍होंने भारत को न केवल गौरवान्वित किया है बल्कि उन्‍होंने अपने कौशल को पुन: परिभाषित भी किया है। Glad to have met Koneru Humpy and her family. She is a sporting icon and a s...

जनवरी 3, 2025 10:05 अपराह्न

views 87

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली में ग्रामीण भारत महोत्‍सव 2025 का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली में ग्रामीण भारत महोत्‍सव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्‍सव का लक्ष्‍य ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास करना, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण करना और ग्रामीण समुदायों के बीच नवाचार को बढ़ावा देना है। 6 दिवसीय महोत्‍सव का विषय वर्ष 2047 तक विकसित भारत है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य पूर्वोत्तर भारत पर विशेष ध्यान देते हुए ग्रामीण जनसंख्‍या के बीच आर्थिक स्थिरता और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल दिल्‍ली में ग्रामीण भा...

दिसम्बर 30, 2024 5:25 अपराह्न

views 98

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर किया शोक व्‍यक्‍त

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। आज एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने श्री कार्टर को महान दूरदर्शी नेता बताया। श्री मोदी ने कहा कि श्री कार्टर वैश्‍विक शांति और सद्भावना के लिए अथक कार्य करते रहे और भारत अमरीका संबंधों को प्रगाढ करने में उनका योगदान लम्‍बे समय तक याद रहेगा।   Deeply saddened by the passing of former USA President Mr. Jimmy Carter. A statesman of great vision, he worked tirelessly for global peace...

दिसम्बर 29, 2024 7:46 अपराह्न

views 118

प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 FIDE महिला विश्व रैपिड चैम्पियनशिप जीतने पर कोनेरू हम्‍पी को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज 2024 फीडे महिलाओं की वर्ल्‍ड रैपिड चैंपियनशिप जीतने पर कोनेरू हम्‍पी को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने दूसरे वर्ल्‍ड रैपिड चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर शतरंज की ग्रैंड मास्‍टर की उल्‍लेखनीय उपलब्धि की सराहना की है। यह खिताब जीतकर वे एकमात्र भारतीय बन गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुश्री हम्‍पी का धैर्य और प्रतिभा लाखों लोगों को प्रेरित करेगी।    

दिसम्बर 18, 2024 9:22 अपराह्न

views 105

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ ने दोनों देशों के बीच सम्‍बंधों को मजबूत करने को लेकर टेलीफोन पर की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ ने आज दोनों देशों के बीच सम्‍बंधों को मजबूत करने को लेकर टेलीफोन पर बातचीत की। श्री शूफ ने प्रधानमंत्री मोदी को यह कॉल की थी। दोनों नेताओं ने भारत और नीदरलैंड के बीच विश्वसनीय और मूल्यवान साझेदारी को रेखांकित किया जो साझा मूल्यों और लोकतंत्र और कानून के शासन में विश्वास पर आधारित है। दोनों नेताओं ने भारत और नीदरलैंड के नागरिकों के बीच घनिष्ठ संबंध बनाने और शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में आदान-प्रदान पर जोर दिया।    

दिसम्बर 18, 2024 6:52 अपराह्न

views 114

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 और 22 दिसंबर को कुवैत की यात्रा पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुवैत के अमिर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर 21 और 22 दिसंबर को कुवैत यात्रा पर रहेंगे। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 43 वर्षों में पहली कुवैत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कुवैत नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे। श्री मोदी कुवैत में भारतीय समुदाय से भी मुलाकत करेंगे।    

दिसम्बर 12, 2024 8:31 पूर्वाह्न

views 81

देश के समक्ष आई चुनौतियों पर काबू पाने के उपाय तलाशने की दिशा में आज के युवा स्‍वामित्‍व की भावना विकसित कर रहे हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार सुधार के जरिए युवाओं रास्‍तें में आने वाली बाधाओं को दूर करके उनकी जिज्ञासा और दृढ़ विश्‍वास को समर्थन दे रही है। स्‍मार्ट इंडिया हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले के दौरान नवाचारियों के साथ बातचीत में श्री मोदी ने कहा कि देश के समक्ष आई चुनौतियों पर काबू पाने के उपाय तलाशने की दिशा में आज के युवा स्‍वामित्‍व की भावना विकसित कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि विश्‍व का भविष्‍य ज्ञान और नवाचार से संचालित होने जा रहा है। बदलती परिस्थितियों में भारत के युवा इसकी आशा औ...

दिसम्बर 12, 2024 7:57 पूर्वाह्न

views 67

भारत के बैंकिंग क्षेत्र, विशेष रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में उल्लेखनीय बदलाव देखा है: निर्मला सीतारामन

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत के बैंकिंग क्षेत्र, विशेष रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में एक उल्लेखनीय बदलाव देखा है। उन्होंने धोखेबाजों द्वारा धन के असीमित स्रोत के रूप में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का इस्तेमाल करने के कांग्रेस नेता के आरोप को निराधार बताया। वित्तमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों पर केंद्रित शासन मोदी सरकार का मूल सिद्धांत है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए के शासनकाल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ...