जून 17, 2024 11:36 पूर्वाह्न
54
कल से उत्तर प्रदेश और बिहार के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किसान सम्मान निधि और नालंदा विश्वविद्यालय परिसर की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 17वीं किस्त जारी करेंगे। नौ करोड़ 26 लाख लाभार्थी किसानों को किस्त की रकम सीधा उनके खाते में भेजी जाएगी। इस योजना के तहत अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ मिल चुका है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूहों की 30 हजार से अधिक महिलाओं को कृषि सखी के रूप में प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्र...