जून 21, 2024 10:12 पूर्वाह्न
91
10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- दुनिया भर में लगातार बढ़ रही है योग करने वालों की संख्या
देशभर में आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर से समारोह का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव और कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। वैश्विक स्तर पर विदेशों में दूतावास और भारतीय मिशन योग के व्यापक प्रभाव को दर्शाते हुए समारोह में शामिल होंगे। इस वर्ष समारोह का विषय "स्वयं और ...