अगस्त 14, 2026 6:03 अपराह्न
65
दिल्ली नगर निगम के करीब 4,400 पात्र एमटीएस-डीबीसी कर्मचारियों का 10 हजार रुपये तक बढ़ेगा वेतन
दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत लगभग 4,400 एमटीएस (डीबीसी) पात्र कर्मचारियों के वेतन में लगभग 10 हजार रुपये प्रतिमाह तक की वृद्धि होगी। इसकी घोषणा आज दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की। महापौर ने कहा कि कर्मचारियों को लंबे समय से समान वेतन का लाभ दिलाने पर काम किया जा रहा था और इस दिशा में अनेक प्रशासनिक, वित्तीय, विधिक तथा अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इसपर अंतिम मुहर लगाई गई है। श्री वाही ने बताया कि नियमानुसार बढ़े हुए वेतन का भुगतान आगामी ...