जुलाई 21, 2024 11:28 पूर्वाह्न
62
मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड में अगले 48 घंटे में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड में अगले 48 घंटे में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट और गढवाल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, अल्मोडा, पिथौरागढ और पौडी जिलों में कुछ स्थानों पर आज और कल के लिए मूसलाधार बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी देहरादून सहित गढवाल के अधिकांश जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। संबंधित जिला प्रशासनों को सतर्क रहने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए...