अगस्त 28, 2025 6:52 अपराह्न
64
केरल में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया
केरल में, मौसम विभाग ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। आज दोपहर बाद जारी पूर्वानुमान के अनुसार, छह जिलों में भारी वर्षा की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।