सितम्बर 15, 2026 9:08 अपराह्न
491
विदेश मंत्रालय: चीन के साथ मुख्य चिंताओं को दूर करने में आपसी सम्मान और संवेदनशीलता मार्गदर्शक सिद्धांत होना चाहिए
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति षी चिंनफिंग की बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज शाम नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री ने चीन के राष्ट्रपति को भारत की चिंताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं पर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। श्री जायसवाल ने कहा कि इस तरह की चिंताओं को आपसी सम्मान, हि...