जुलाई 31, 2026 5:41 अपराह्न

views 185

मणिपुर में खाद्यान्न वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए सभी राशन दुकानों में ईपीओएस सिस्टम

मणिपुर में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने कहा है कि वह राज्य भर में खाद्यान्नों के पारदर्शी, कुशल और जवाबदेह वितरण को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 को लागू कर रहा है। आज इम्फाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विभाग के निदेशक ने कहा कि सभी 2532 उचित मूल्य की दुकानों को बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और खाद्यान्न वितरण की वास्तविक समय निगरानी के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल (ईपीओएस) उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। निदेशक ने कहा कि एसएएससीआई ...