जुलाई 25, 2026 8:00 अपराह्न
260
महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी 30 जुलाई तक पुलिस हिरासत में
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-टीईटी पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता और उसके सहयोगी इंद्रजीत विनयकुमार सिंह को भिवंडी की एक अदालत ने 30 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। भिवंडी के पुलिस उपायुक्त पवन बंसोडे ने बताया कि दोनों को बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र कुमार गुप्ता के आगरा स्थित माहिम प्रात्राण प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों से वित्तीय संबंध थे। अपने सहयोगी सोनू के साथ मिलकर उसने कथित तौर पर प्रेस कर्मचारियों को नकद और स...